फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Farmer warned family after being shot, says Don't come out, miscreants are firing

Bihar News: ‘बाहर मत आना, बदमाश गोली चला रहे’; गोली लगने के बाद किसान ने परिवार को चेताया, जानें मामला

Fri, 18 Oct 2024 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 18 Oct 2024 03:24 PM IST
सार

Muzaffarpur News: कुढ़नी थाना के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घायल का बयान जल्द ही लिया जाएगा। फिलहाल गोली मारने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Farmer warned family after being shot, says Don't come out, miscreants are firing
अस्पताल में भर्ती घायल किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कुढ़नी थानाक्षेत्र के झीटकी गांव में देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने घर के दरवाजे पर सो रहे किसान नंद कुमार सिंह (50) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि बदमाश हत्या की नीयत से आए थे। किसान नंद कुमार सिंह रात में अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बरामदे में अंधेरा होने के कारण गोली किसान के दाहिने हाथ में जा लगी। गोलीबारी के दौरान जब नंद कुमार के परिजन बाहर निकलने को हुए तो उन्होंने सभी को मना किया कि बाहर मत निकलो, बदमाश गोली चला रहे। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन



 
घटना के बाद घायल किसान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को मौके से गोली के तीन खोखे मिले हैं। कुढ़नी थाना के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घायल का बयान जल्द ही लिया जाएगा। फिलहाल गोली मारने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह घटना जिले में हाल के दिनों में हुई कई आपराधिक घटनाओं की कड़ी में जुड़ गई है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है और पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed