फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: DRI raids in gold smuggling case in Swaran Mandi, one businessman detained

Bihar News: स्वर्ण मंडी में DRI की छापामारी से हड़कंप, सोने की तस्करी मामले में एक कारोबारी हिरासत में

Fri, 15 Nov 2024 08:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Nov 2024 08:59 PM IST
सार

Muzaffarpur News: DRI के अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए कारोबारी से पूछताछ के बाद मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। जब्त दस्तावेज़ों और सोने के सैंपल की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: DRI raids in gold smuggling case in Swaran Mandi, one businessman detained
डीआरआई की टीम ने एक स्वर्ण कारोबारी को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar News: स्वर्ण मंडी में DRI की छापामारी से हड़कंप, सोने की तस्करी मामले में एक कारोबारी हिरासत में

विज्ञापन

तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर में DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम ने स्वर्ण मंडी में स्मगलिंग के सोने की खरीद-बिक्री के इनपुट पर बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार की शाम करीब दो घंटे तक चली छापामारी में एक स्वर्ण कारोबारी को हिरासत में लिया गया। DRI ने मामले से संबंधित दस्तावेज और सोने के सैंपल जब्त किए हैं। डीआरआई की कार्रवाई से आभूषण कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
 
तस्करी के सोने के इनपुट पर कार्रवाई
मुजफ्फरपुर की पुरानी बाजार स्थित ज्वेलरी मार्केट में कृष्णा ज्वेलरी शॉप पर DRI ने नगर थाना पुलिस के साथ छापामारी की। जानकारी के अनुसार, DRI को सूचना मिली थी कि विदेशी सोने की तस्करी कर इसे बाजार में बेचा जा रहा है। इनपुट मिलने के बाद टीम ने गहन जांच शुरू की। छापामारी के दौरान, कई स्वर्ण कारोबारियों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर बाजार छोड़ दिया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध सोने के कुछ सैंपल जब्त किए और कई अहम दस्तावेज जुटाए। 
विज्ञापन

 
दो घंटे तक पूछताछ के बाद एक कारोबारी हिरासत में
लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद DRI ने स्वर्ण कारोबारी रामकुमार गुप्ता को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि रामकुमार गुप्ता और उनके चाचा कृष्णा गुप्ता मिलकर ‘फाइन गोल्ड’ नामक दुकान चलाते हैं। इसी दुकान से विदेशी सोने की खरीद-बिक्री होने की सूचना थी। DRI की टीम ने दुकान को सील कर आरोपी को अपने कार्यालय ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। रामकुमार गुप्ता पर तस्करी के सोने की बिक्री में शामिल होने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वर्ण मंडी में मचा हड़कंप
छापामारी की खबर फैलते ही स्वर्ण मंडी में हड़कंप मच गया। कई कारोबारी अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। इस अचानक हुई कार्रवाई ने स्वर्ण व्यापारियों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया। गौरतलब है कि पिछले महीने भी DRI ने एक बड़े अभियान में विदेशी सोने की तस्करी के मामले का खुलासा किया था। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थीं, जिनके आधार पर मुजफ्फरपुर स्वर्ण मंडी में यह कार्रवाई की गई। 

 
आगे की कार्रवाई जारी
DRI के अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए कारोबारी से पूछताछ के बाद मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। जब्त दस्तावेज़ों और सोने के सैंपल की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed