फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Corrupt inspector Roshan Singh arrested, vigilance team caught him taking a bribe of Rs 75,0

Bihar corruption: बिहार में घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, 75,000 रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने दबोचा

Tue, 11 Feb 2025 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Feb 2025 04:47 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में विजिलेंस टीम ने घूस लेते हुए दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा किसी मामले को रफा-दफा करने के लिए 75 हजार रुपये की घूस ले रहा था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Corrupt inspector Roshan Singh arrested, vigilance team caught him taking a bribe of Rs 75,0
विजिलेंस टीम की गिरफ्त में घूसखोर दारोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने सब-इंस्पेक्टर रोशन सिंह को 75,000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी जिले के करजा थाना क्षेत्र स्थित मड़वन उच्च विद्यालय के पास हुई।

विज्ञापन

 
घटना के अनुसार, अवधेश सिन्हा नामक व्यक्ति ने घूस मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि सब-इंस्पेक्टर रोशन सिंह ने किसी मामले को निपटाने के एवज में 75,000 रुपये की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही दारोगा रिश्वत की रकम ले रहा था, उसे मौके पर ही धर-दबोचा।
विज्ञापन

 
दारोगा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम ने सब-इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बात की भी जांच हो रही है कि आरोपी दारोगा के खिलाफ पहले से कोई भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें दर्ज हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रोशन सिंह 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में जिले के सरैया थाना में पदस्थापित हैं। इस मामले में निगरानी की टीम आगे की करवाई में जुटी हुई है। जमीन के मामले में पैसे लेने के लिए बुलाया था। स्कूल में परीक्षा की ड्यूटी के दौरान वादी को बुलाया था, जिससे रिश्वत लेते हुए दारोगा को रंगे हाथ पकड़ा गया है।
 
गिरफ्तारी के बाद सब-इंस्पेक्टर रोशन सिंह को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस मामले में अन्य संलिप्तता की जांच भी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अगर आगे और भी घूसखोरी के मामले उजागर होते हैं, तो आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


इस मामले की जानकारी देते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि सरैया थाना में पदस्थापित 2019 बैच के रोशन सिंह छपरा जिला के अवतार नगर के रहने वाले हैं। और जमीन के मामले में उन्होंने एक वादी को अपनी परीक्षा की ड्यूटी के दौरान करजा थाना क्षेत्र के मड़वन प्रखंड के एक हाइ स्कूल के पास एग्जाम ड्यूटी करने के दौरान में घुस लेने के लिए ही बुलाया था।घूस की राशि करीब ₹1 लाख रुपए मांग की थी।इसके बाद 75000 की घूस देते हुए दरोगा रोशन सिंह को गिरफ्तार किया गया।वही इस मामले में निगरानी विभाग की टीम ने अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।इस दौरान में परिवादी के द्वारा लगातार घुस की मांग किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed