फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Body of 12-year-old child recovered from brick kiln, police starts investigation

Bihar News: मासूम की तलाश में दर-दर भटक रहे थे परिजन, यहां ईंट भट्ठे में मिला शव; दुर्गंध आने पर चला पता

Thu, 27 Nov 2025 08:25 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Nov 2025 08:25 PM IST
सार

मुज़फ्फरपुर के मझौलिया गांव में कई दिनों से लापता 12 वर्षीय बच्चे का शव पुराने ईंट भट्ठे से बरामद होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Body of 12-year-old child recovered from brick kiln, police starts investigation
मुज़फ्फरपुर में लापता 12 वर्षीय बच्चे का शव ईंट भट्ठे से बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुज़फ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में कई दिनों से लापता एक 12 वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पुराने ईंट भट्ठे से बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान मझौलिया गांव निवासी विजय प्रसाद के पुत्र आदित्य कुमार (12) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आदित्य पिछले कई दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार शाम पुराने ईंट भट्ठे से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो बच्चे का शव पड़ा मिला। इसके बाद इसकी सूचना रामपुर हरि थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

एफएसएल टीम ने जांच की शुरू
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोश और भय का माहौल
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे के गायब होने की जानकारी लगातार गांव में चर्चा का विषय थी, लेकिन शव बरामद होने के बाद लोगों में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त हो गया है।



ये भी पढ़ें- Bihar : 'पापा-माई को कष्ट नहीं होना चाहिए', चिट्ठी लिखी फिर जान दी; दो नंबर से UPSC एग्जाम में पिछड़ा था अंकित

बयान: सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही
थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे के लापता होने को लेकर पुलिस के पास कोई पूर्व सूचना नहीं थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed