{"_id":"68c6f593429db3a27c097c6b","slug":"muzaffarpur-news-bjp-flag-on-mahatma-gandhi-s-statue-rjd-strongly-opposed-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा का झंडा, राजद ने किया कड़ा विरोध; गंगाजल से कराया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा का झंडा, राजद ने किया कड़ा विरोध; गंगाजल से कराया स्नान
Sun, 14 Sep 2025 10:34 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:34 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मीनापुर प्रखंड मुख्यालय में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सम्मेलन स्थल मीनापुर हाई स्कूल के मुख्य द्वार पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा की टोपी, पट्टी और झंडा लगा दिया गया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी बवाल मच गया।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा की टोपी, पट्टी और झंडा लगा दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सम्मेलन स्थल मीनापुर हाई स्कूल के मुख्य द्वार पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा की टोपी, पट्टी और झंडा लगाए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरें सामने आते ही राजनीति गरमा गई और राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव भड़क उठे।विधायक तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रतिमा से झंडा व टोपी हटवाया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को मामले की जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
राजद विधायक ने कहा, “महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी प्रतिमा के साथ इस तरह का खिलवाड़ असहनीय है। यह बापू का अपमान है, जिसे महागठबंधन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा।”उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांधी प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर पवित्र किया गया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
ये भी पढ़ें- Bihar News: राज्यपाल ने किया पूर्णिया विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण, शिक्षकों की कमी पर जानें क्या बोलें...?
विज्ञापन
भाजपा की टोपी और पट्टी लगी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार शाम को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन समाप्त होने के कुछ ही देर बाद गांधी प्रतिमा पर भाजपा की टोपी और पट्टी लगी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि प्रतिमा के सिर पर भाजपा की टोपी और गले में पार्टी की पट्टी लटकी हुई थी। विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि यह घटना भाजपा की मानसिकता को दर्शाती है और यह राष्ट्रपिता का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई नहीं करता, विरोध जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : जदयू ने विपक्ष पर किया हमला, कहा- एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता से घबराया विपक्ष