फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: A laborer who went to pluck litchi died due to electric shock

Bihar News: लीची तोड़ने गए मजदूर की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लीची बागान मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 07 Jun 2024 12:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Jun 2024 12:57 PM IST
सार

Muzaffarpur News: रामपुरहरि थाना क्षेत्र के पुलिस ने बताया कि एक मजदूर की मौत हुई है। बिजली का करंट लगने से मौत की बात परिजन और ग्रामीणों द्वारा बताई गई है। अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: A laborer who went to pluck litchi died due to electric shock
मृतक अजय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में लीची तोड़ने के दौरान एक मजदूर की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह घटना जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

 

Muzaffarpur News: A laborer who went to pluck litchi died due to electric shock
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

मृतक के परिजनों ने बताया कि लीची की तुड़ाई चल रही है। इसको लेकर के खानपुर गांव निवासी मजदूर अजय राम भी यह काम करने गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लीची बागान के मालिक द्वारा पेड़ पर नंगे तार से बिजली दौड़ाई गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। यही नहीं बल्कि मजदूर की मौत होने के बाद उसके शव को छिपाया गया हुआ था। जब काफी देर तक खोजबीन की गई तो पता चला कि मजदूर अजय का शव बागान में ही पड़ा हुआ है। उसके बाद आशंका हुई कि अजय की हत्या हुई है। उसके बाद हम लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarpur News: A laborer who went to pluck litchi died due to electric shock
मॉडल थाना रामपुरहरि की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, मृतक अजय कई वर्ष से लीची की तुड़ाई और पटवन करने का काम किया करते थे। वह फिर से काम करने के लिए आए हुए थे। अजय जिले के मीनापुर प्रखंड के अली नेउरा नुनफरा गांव में एक लीची बागान में काम कर रहे थे। जहां लीची तोड़ने के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
पूरे मामले में रामपुरहरि थाना क्षेत्र के पुलिस ने बताया कि एक मजदूर की मौत हुई है। बिजली का करंट लगने से मौत की बात परिजन और ग्रामीणों द्वारा बताई गई है। अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। परिजन के बयान और दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed