फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: 2 teenagers riding bike crushed by vehicle, one died; family members suspected conspiracy

Bihar News: बाइक सवार दो किशोरों को वाहन ने कुचला, एक की मौत; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

Wed, 30 Oct 2024 08:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Oct 2024 08:02 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। घटना की पूरी सच्चाई का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: 2 teenagers riding bike crushed by vehicle, one died; family members suspected conspiracy
मृतक सुमित कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थानाक्षेत्र के मालगोदाम चौक के पास एक दुखद सड़क हादसे में सुमित कुमार राणा (18) की मौत हो गई। जबकि उसके साथी हर्ष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज करा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने दुर्घटना में साजिश की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के एक सुपरवाइजर ने निजी काम से दोनों किशोरों को बाइक पर भेजा था, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक सुमित कुमार राणा बालाघाट मोहल्ले का निवासी था और कोर्ट में कार्यरत कर्मचारी का पुत्र था। कुछ माह पूर्व ही उसने मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। हर्ष कुमार, जो कि सुमित के साथ काम करता था, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के सुपरवाइजर ने सुमित को अपने निजी काम के लिए भेजा था, जिसके चलते दोनों किशोरों को यह सफर करना पड़ा।
विज्ञापन



 
घटनास्थल पर पहुंची ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने बताया कि यह घटना नगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आती है। पुलिस का कहना है कि बाइक की टक्कर एक पिकअप वाहन से हुई, जिसके चलते सुमित की मौत हो गई और हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के असली कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस ने सुमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दुर्घटना की खबर सुनते ही मृतक सुमित के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का मानना है कि यह सिर्फ दुर्घटना नहीं हो सकती, बल्कि सुमित को भेजे गए निजी काम की वजह से यह हादसा हुआ है। परिजन इस मामले में अस्पताल के सुपरवाइजर की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं।

 
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने कहा कि घटना की पूरी सच्चाई का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed