{"_id":"66a4f8662a816c7aa60f94b7","slug":"muzaffarpur-man-suddenly-jumped-between-2-coaches-of-train-incident-of-his-death-was-captured-live-on-cctv-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रेन के दो कोच के बीच में अचानक कूद गया शख्स, लाइव मौत की घटना सीसीटीवी में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रेन के दो कोच के बीच में अचानक कूद गया शख्स, लाइव मौत की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Sat, 27 Jul 2024 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:08 PM IST
सार
Muzaffarpur News: डीएसपी रेल निधि कुमारी ने बताया कि एक व्यक्ति ट्रेन के दो कोच के बीच में कूद गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का स्क्रीनग्रैब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अचानक ही दो बोगियों के बीच में कूदकर एक शख्स ने अपनी जान दे दी। यह घटना स्टेशन पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की बताई जा रही है। रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से कोई भी सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर बीते शुक्रवार को अफरातफरी मच गई, जब शाम को ट्रेन अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस की दो बोगियों के बीच में अचानक ही एक व्यक्ति कूद गया। देखते ही देखते ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। वहीं, इस दौरान मौके पर मौजूद रेल यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जब तक रेल पुलिस मौके पर पहुंची तब तक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई। घटना शाम करीब सवा चार बजे की बताई गई है। वहीं, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। रेल पुलिस अप्राकृतिक मौत (यूडी केस) दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं, घटना के वक्त उक्त शख्स को ट्रेन की तरफ दौड़ता देख वाणिज्य विभाग के कर्मियों और RPF के जवानों ने शोर मचाया। उसकी ओर दौड़े भी, लेकिन तब तक वह कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले प्रयास में वह पहिये के नीचे नहीं आया था। उसके बाद उसने अपना सिर पटरी पर रख दिया और कट गया। घटना के बाद से ट्रेन भी जंक्शन पर करीब 23 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन के जाने के बाद GRP ने शव का पंचनामा किया। फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू की। पूरी घटना प्लेटफॉर्म-1 पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
डीएसपी रेल निधि कुमारी ने बताया कि एक व्यक्ति ट्रेन के दो कोच के बीच में कूद गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। अब तक इस संबंध में कोई भी परिजन सामने नहीं आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आसपास में लगे हुए रेल स्टेशन से जानकारी जुटाई जा रही है और मृतक की डीटेल ली जा रही है।