फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Gardeners and shopkeepers came in support of priest of Baba Garibnath temple, protest continues

Bihar News: बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी के समर्थन में आए माली और दुकानदार, 5वें दिन भी धरना जारी

Mon, 10 Jun 2024 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Jun 2024 07:00 PM IST
सार

Baba Garibnath Temple Protest: मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारियों के समर्थन में अब माली और दुकानदार भी आ गए हैं। माली और दुकानदार श्रद्धालुओं की कमी से नाराज चल रहे हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Gardeners and shopkeepers came in support of priest of Baba Garibnath temple, protest continues
बाबा गरीबनाथ मंदिर में धरना पांचवें दिन भी जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी और सेवैत के पांच दिन से चल रहे धरने को लेकर अब माली और पूजन प्रसाद के सामग्री विक्रेता भी समर्थन में आ गए। पुजारी कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। श्रद्धालुओं की कमी और पूजन सामग्री की बिक्री न होने से परेशान माली और दुकानदारों ने धरने में शामिल होने का फैसला ले लिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर के सभी पुजारियों और सेवैत और कर्मी का आज पांचवें दिन भी धरना जारी है। बीते दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरने को मंदिर के आसपास की फूल माला बेचने वाले दुकानदार और प्रसाद-पूजन सामग्री बेचने वालों का समर्थन मिल गया है। आज से ये लोग भी धरने पर बैठे पुजारियों के समर्थन में अपनी दुकान बंद कर कूद पड़े हैं।
विज्ञापन

 

Muzaffarpur: Gardeners and shopkeepers came in support of priest of Baba Garibnath temple, protest continues
बाबा गरीबनाथ मंदिर में धरना पांचवें दिन भी जारी - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि बाबा गरीबनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष द्वारा की गई कार्रवाई और अन्य मांग को लेकर मंदिर में पुजारी और सेवैत धरने पर हैं। दरअसल, पुजारियों ने मंदिर के दैनिक कार्य से खुद को अलग करते हुए विरोध किया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान अध्यक्ष के विरोध में जमकर के नारे लगाए और गरीबनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और सचिव के खिलाफ नाराजगी भी जताई। गौरतलब है कि पुरोहित-पुजारी IAS अधिकारी के एक धमकी भरे फोन कॉल को लेकर के नाराज हैं और कई अन्य मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed