{"_id":"68e48b5ea6120ff02209a11d","slug":"muzaffarpur-firing-attempt-by-friend-over-alcohol-dispute-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पनीर के बाद दोस्त ने की दारू की डिमांड, पूरी ना होने पर तान दी पिस्टल, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पनीर के बाद दोस्त ने की दारू की डिमांड, पूरी ना होने पर तान दी पिस्टल, जानें पूरा मामला
Tue, 07 Oct 2025 09:09 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:09 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में शराब की डिमांड को लेकर दो दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ। शराब मंगवाने से मना करने पर अंकित राज ने अपने दोस्त गौतम कुमार पर कमर से पिस्टल तान दी और जानलेवा फायरिंग की कोशिश की।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में पिस्टल तानकर किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में छह महीने पहले बनी दोस्ती में एक युवक ने अपने दोस्त पर फायरिंग कर दी। पीड़ित गौतम कुमार ने बताया कि शराब की डिमांड पूरी न करने पर उसका दोस्त अंकित राज गुस्से में था और जान लेने की कोशिश की। पीड़ित ने तुरंत पुलिस से मदद मांगी और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
जानें क्या है पूरा मामला
मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले गौतम कुमार की दोस्ती अपने ही गांव के अंकित राज (22 वर्ष) से करीब छह माह पहले हुई थी। दोनों का मोहल्ले में ही रहना और आपसी घनिष्ठता दोस्ती को और गहरा बना रहा था। बीते दिनों गौतम ने अंकित को घूमने का ऑफर दिया, लेकिन मोबाइल पर भेजे गए मैसेज का जवाब नहीं मिला। इसके बाद गौतम अपने दोस्त अमन के घर गया। वहां दोनों ने पनीर बनाना शुरू किया। इसी बीच अंकित ने व्हाट्सएप कॉल की और कुछ देर बाद खुद वहां आ गया। वह काफी नशे में था।
ये भी पढ़ें: क्या कांग्रेस को इतनी सीटों पर करना पड़ सकता है संतोष? महागठबंधन का यह है सीट शेयरिंग का फार्मूला
विज्ञापन
खाने के बाद अंकित ने गौतम से शराब की मांग की। मना करने पर वह गुस्सा हो गया और दोनों में झगड़ा होने लगा। तीसरा दोस्त अमन बीच-बचाव करता रहा। इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल से घूमने निकल गए, लेकिन अंकित ने अपने घर के पास ही कमर से पिस्टल निकाली और गौतम पर तान दी। किसी तरह गौतम और अमन ने अपनी जान बचाई और घर लौट आए।
अंकित राज ने फिर भी पीछे नहीं हटे और वापस आकर फायरिंग की। गौतम और अमन ने तुरंत डायल 112 को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाना जाकर सूचना देने को कहा। इसके बाद गौतम ने औपचारिक तौर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने की कार्रवाई
मिठनपुरा थाना के अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने पहले शराब मांगने और फिर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।