फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Driver was selling government grain on middle of road, ran away when villagers stopped him

Bihar News: सरकारी अनाज की कालाबाजारी; बीच सड़क पर अनाज बेच रहा था चालक, ग्रामीणों के टोकने पर हुआ फरार

Sun, 09 Feb 2025 09:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Feb 2025 09:15 PM IST
सार

Muzaffarpur News: बीडीओ शशि प्रकाश ने कहा कि सरकारी अनाज को बीच सड़क पर बेचे जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Driver was selling government grain on middle of road, ran away when villagers stopped him
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में सरकारी अनाज की कालाबाजारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सरकारी वाहन से बीच सड़क पर अनाज उतारकर बेचा जा रहा है। जब एक ग्रामीण ने इस पर आपत्ति जताई, तो चालक और उसके साथी ने अनाज की बोरियां वापस लोड कीं और मौके से फरार हो गए। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। अब संबंधित विभाग इसकी जांच में जुट गया है।

विज्ञापन

 
बीच रास्ते में अनाज बेचते पकड़ा गया चालक
जानकारी के मुताबिक, घटना मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के खंगुरा डीह पंचायत के पास की बताई जा रही है। यहां खाद्यान्न आपूर्ति केंद्र से जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता की दुकान तक पहुंचाने वाली डोर-स्टेप डिलीवरी की गाड़ी बीच रास्ते में अनाज उतार रही थी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, चालक सड़क किनारे सरकारी अनाज की बोरियां एक घर में रखवा रहा था, जो स्पष्ट रूप से कालाबाजारी का मामला है।
विज्ञापन

 
इसी दौरान एक ग्रामीण ने इस संदिग्ध गतिविधि को देख लिया और चालक से सवाल-जवाब करने लगा। पकड़े जाने पर चालक और उसके साथी ने अनाज को वापस गाड़ी में रख लिया और वहां से तेजी से निकल गए। ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
जांच में जुटी टीम
इस घटना की सूचना मिलने के बाद कटरा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शशि प्रकाश ने कहा कि सरकारी अनाज को बीच सड़क पर बेचे जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक इस संबंध में किसी ने भी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बीडीओ ने कहा कि जैसे ही कोई लिखित शिकायत मिलती है, प्रशासन तत्काल उचित कदम उठाएगा।

 
पीडीएस सिस्टम पर उठे सवाल
इस घटना ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) में व्याप्त भ्रष्टाचार को फिर से उजागर कर दिया है। सरकार गरीबों तक अनाज पहुंचाने के लिए डोर-स्टेप डिलीवरी योजना चला रही है, लेकिन इस तरह के मामले यह साबित करते हैं कि इस सिस्टम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है।
 
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार देखा गया है कि सरकारी अनाज डीलर और सप्लायर की मिलीभगत से बाजार में बेच दिया जाता है। जरूरतमंद लोगों को पूरा राशन नहीं मिल पाता, जबकि कुछ लोग इसका फायदा उठाकर मुनाफा कमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed