फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Dead body of admission counselor found near railway line, Family members expressed fear of murder

Bihar: रेलवे लाइन के पास मिला एडमिशन काउंसलर का शव, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 14 Apr 2024 05:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Apr 2024 05:24 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मिठनपुरा थाना पुलिस ने बताया कि एक शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद किया गया है। शव ट्रेन से कटा हुआ है और पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या की बात परिजन के द्वारा बताई जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Dead body of admission counselor found near railway line, Family members expressed fear of murder
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे लाइन के किनारे ट्रेन से कटा हुआ एडमिशन काउंसलर का शव मिला। पुलिस आत्महत्या और हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। यह घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेल लाइन के सतपुरा गुमटी के पास की है। मृतक की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के निवासी मो. सद्दाम हुसैन (30) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। खबर मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसके बाद मामले की जानकारी रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि मृतक मो. सद्दाम हुसैन बाहर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग और एडमिशन कराए जाने का काम करते थे। आज रविवार को दिन में शव समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर रेल लाइन के रेलवे ट्रैक के पास मिला है। वहीं, परिजनों ने बताया कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। हमें आशंका है कि हत्या की गई है। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करे। मेरे बेटे का किसी से कोई भी विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, मिठनपुरा थाना पुलिस ने बताया कि एक शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद किया गया है। शव ट्रेन से कटा हुआ है और पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या की बात परिजन के द्वारा बताई जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed