{"_id":"673a0b8cc9c931134202c3a0","slug":"muzaffarpur-crime-video-of-youths-dancing-with-weapons-on-dj-floor-at-a-wedding-ceremony-goes-viral-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: शादी समारोह में डीजे फ्लोर पर हथियारों के साथ नाचते युवाओं का वीडियो सामने आया, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: शादी समारोह में डीजे फ्लोर पर हथियारों के साथ नाचते युवाओं का वीडियो सामने आया, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 17 Nov 2024 08:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:58 PM IST
सार
Muzaffarpur Crime: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। हथियारों का इस प्रकार से प्रदर्शन विधि सम्मत नहीं है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के कांटी थानाक्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे फ्लोर पर हथियार लहराते हुए युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दो युवाओं को हाथों में हथियार लिए हुए डांस करते देखा जा सकता है। घटना के सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वीडियो में युवाओं को डीजे फ्लोर पर नाचते हुए देखा जा रहा है। उनमें से दो युवक हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना कांटी थानाक्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित थाना प्रभारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हथियारों के प्रदर्शन का बढ़ रहा चलन
मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों में हथियारों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक खतरनाक प्रवृत्ति बनता जा रहा है। इस तरह के प्रदर्शन के बावजूद युवाओं पर पुलिस का प्रभाव सीमित दिखाई देता है। हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है और समाज में हिंसात्मक प्रवृत्तियों को बढ़ावा दे सकता है।
विज्ञापन
आरोपियों पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। हथियारों का इस प्रकार से प्रदर्शन विधि सम्मत नहीं है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि वायरल वीडियो वास्तविक है या किसी अन्य मकसद से बनाया गया है। वीडियो में दिख रहे युवाओं की पहचान की जा रही है। भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। शादी समारोह में शामिल अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
हथियारों का प्रदर्शन: क्या कहता है कानून?
भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत बिना लाइसेंस के हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन गैरकानूनी है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन दंडनीय अपराध है, जिसकी सजा जुर्माना और कैद दोनों हो सकती है।