{"_id":"675471e41d29ee202508c30c","slug":"muzaffarpur-crime-rs-1-5-lakh-looted-from-teacher-in-broad-daylight-bikers-gang-absconding-bihar-police-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: शिक्षक से दिन दहाड़े डेढ़ लाख की लूट, बाइकर्स गैंग फरार; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: शिक्षक से दिन दहाड़े डेढ़ लाख की लूट, बाइकर्स गैंग फरार; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 07 Dec 2024 09:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 07 Dec 2024 09:33 PM IST
सार
Muzaffarpur Crime: काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां शनिवार शाम को काजी मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के रामदयालू जेनिथ पेट्रोल पंप के पास बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने एक शिक्षक को निशाना बनाते हुए उनकी बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे शिक्षक
दरियापुर कफेन निवासी शिक्षक परभांश चौधरी ने बताया कि वह अपने घर के निर्माण कार्य के लिए शहर के केनरा बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। जेनिथ पेट्रोल पंप के पास ट्रैफिक के कारण उनकी बाइक की रफ्तार धीमी हुई। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक की डिक्की से रुपये चुरा लिए। शिक्षक ने लूट का अहसास होते ही शोर मचाया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सूचना मिलने पर 112 की टीम और काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें अब तक कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
स्थानीय लोगों में दहशत
वहीं, दिन दहाड़े हुई इस लूट से इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है। रामदयालू क्षेत्र के निवासी ने कहा कि यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। आम लोग अब बैंक से पैसे निकालकर घर जाने में भी डर रहे हैं।