फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Tragic Accident in Muzaffarpur Youth Killed After Being Hit by Unknown Vehicle Married Just Five Months Ago

Bihar News: पांच महीने पहले हुई थी शादी, घर के सामने ही आ गई मौत; कैसे हुआ हादसा, जानें पूरा मामला

Wed, 06 May 2026 07:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 07:16 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय मनीष कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर है। मनीष की शादी पांच महीने पहले हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम और इलाके में आक्रोश है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Tragic Accident in Muzaffarpur Youth Killed After Being Hit by Unknown Vehicle Married Just Five Months Ago
23 वर्षीय मृतक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुधवार देर शाम मुरारापुर चौक के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


घायल का इलाज जारी
इस हादसे में 23 वर्षीय मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   Bihar: जदयू ने सीएम सम्राट चौधरी को सौंपी अपने मंत्रियों की सूची, तीन नए नाम भी; निशांत कुमार मंत्री बनेंगे?

पांच महीने पहले हुई थी शादी
मृतक मनीष कुमार की कहानी बेहद मार्मिक है। उसकी शादी महज पांच महीने पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि वह घर के लिए सामान खरीदकर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि मनीष परिवार का सहारा था और उसकी अचानक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों में भी इस हादसे को लेकर आक्रोश है और वे सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed