फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :young man die who came in contact with an open electric wire police investigate

Bihar: करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में उबाल

Wed, 30 Jul 2025 02:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Jul 2025 02:42 PM IST
सार

Bihar: सूचना मिलते ही मुशहरी थाना प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना को लेकर स्थानीय मुखिया ने भी बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :young man die who came in contact with an open electric wire police investigate
सड़क पर दौड़ रही मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवाड़ा गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार टूटकर सड़क पर गिर गया था। उसी दौरान सड़क से गुजर रहा युवक तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान रजवाड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय गजेन्द्र कुमार के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पढ़ें: स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक बुजुर्ग की हुई मौत; छह से ज्यादा लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मुशहरी थाना प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना को लेकर स्थानीय मुखिया ने भी बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। हमारे गांव के एक गरीब मजदूर की जान चली गई। अगर बिजली विभाग समय रहते जर्जर तारों की मरम्मत करवा देता या तार में करंट नहीं होता, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।"

थाना प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया हमें सूचना मिली थी कि हाई वोल्टेज तार गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिजली विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed