फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : young died in road accident who return after purchaging sister marriage items

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन की शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक की मौत; चार घायल

Fri, 20 Feb 2026 07:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 07:17 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में बाइक और टोटो की टक्कर में 20 वर्षीय मोनू कुमार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा पूसा–मुजफ्फरपुर मार्ग के नरसिंहपुर के पास हुआ।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : young died in road accident who return after purchaging sister marriage items
मृतक का फाइल फोटो।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पूसा–मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित नरसिंहपुर के पास हुई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो दोस्त शहर से बहन की शादी का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर एक टोटो (ई-रिक्शा) से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टोटो पलटने से उस पर सवार तीन अन्य लोग भी जख्मी हो गए।

विज्ञापन

हादसे में मुसहरी थाना क्षेत्र के मनिका हरिकेश निवासी 20 वर्षीय मोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक की पहचान राजू कुमार के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?

एसकेएमसीएच रेफर कर दिया
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पहले पास के एक नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अन्य घायलों को एंबुलेंस से मुसहरी पीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि मोनू और उसका दोस्त शहर में काम करते थे और शादी का सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सड़क दुर्धटना में मौत

परिजन।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed