फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Dhaba Manager Brutally Beaten Forced to Lick Spittle Over Business Rivalry

Bihar: हैवानियत की हदें पार! दो ढाबा मालिकों के विवाद में मैनेजर को बंधक बनाकर पीटा, थूक चटवाने का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 10:47 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 10:47 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर दो ढाबा संचालकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए। आरोप है कि एक ढाबे के मैनेजर की बेरहमी से पिटाई कर उससे पर थूक चटवाया गया। 

विज्ञापन
Bihar Dhaba Manager Brutally Beaten Forced to Lick Spittle Over Business Rivalry
ढाबा संचालकों में मारपीट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव के पास एनएच-722 पर दो ढाबा संचालकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर विवाद था। इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद ढाबा संचालक फरार
घटना के बाद एक ढाबे का संचालक मौके से फरार हो गया, जबकि उसके मैनेजर को दूसरे पक्ष ने पकड़ लिया। आरोप है कि मैनेजर की लोहे की पाइप और लाठियों से बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नहीं, उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए कथित तौर पर थूक तक चटवाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ढाबा संचालक और सहयोगियों ने पाइप और लाठियों से जमकर पीटा
घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट के बाद एक स्थानीय ढाबे के संचालक और उनके सहयोगी मौके से भाग निकले। इसी दौरान ढाबे के मैनेजर राम विनोद ठाकुर दूसरे पक्ष के हत्थे चढ़ गए। आरोप है कि डियर ढाबा के संचालक और उनके सहयोगियों ने उन्हें चौकी पर बैठाकर पाइप और लाठियों से जमकर पीटा। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट और कथित तौर पर थूक चटवाने जैसी अमानवीय हरकत भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना तीन दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल की नकदी लेकर फरार हुए
इस मामले में एक ढाबे के संचालक कर्नल प्रसाद यादव ने करजा थाना में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि दूसरे ढाबे के संचालक देवेंद्र राय, जितेंद्र कुमार और अखिलेश राय देर रात उनके होटल पहुंचे, वहां तोड़फोड़ की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और होटल की नकदी लेकर फरार हो गए। साथ ही, जान से मारने की धमकी देने और होटल का सामान क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे ढाबे के संचालक ने भी यूपी ढाबा के संचालक और उनके सहयोगियों पर होटल में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज तथा होटल का सामान फेंककर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।


ये भी पढ़ें-  27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

इस पूरे मामले को लेकर करजा थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। करजा थाना पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed