फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :villagers caught couple who come to meet each other got them married

Bihar News:मोहब्बत के बीच बवाल! ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा और मंदिर में कराया विवाह, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 26 Dec 2025 08:55 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 08:55 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को चोरी-छिपे बातें करते देखकर ग्रामीणों ने उनकी शादी मंदिर में करवाई। दूल्हा रूपेश कुमार और दुल्हन मुस्कान कुमारी ने अब हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कर लिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :villagers caught couple who come to meet each other got them married
ग्रामीणों ने मंदिर में करवाई अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड क्षेत्र के जैतपुर थाना इलाके में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि आज शाम एक प्रेमी जोड़ा चोरी-छिपे एक-दूसरे से बात कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और जानकारी जुटाई। पता चला कि दोनों आसपास के गांव के निवासी हैं।इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और उनके सहयोग से पंडित बुलाकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी करवाई गई।

विज्ञापन

प्रेमी से दूल्हा बने युवक की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण दुनियाहि गांव के निवासी शिव कुमार महतो के 22 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, प्रेमिका से दुल्हन बनी युवती की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र की ही निवासी मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी गांव के पास ही स्थित मंदिर में संपन्न कराई गई। इस दौरान आधे ग्रामीण बाराती बने तो आधे ग्रामीण शरीक हुए। प्रेमी जोड़े की इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में तेजी से फैल गई है।

विज्ञापन

पढे़ं: कार से ओवरटेक कर ट्रक लूट की साजिश, खलासी की सूझबूझ से बची बड़ी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रूपेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वे दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। अब परिवार की देखरेख में मंदिर में उनकी शादी करवाई गई है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी मुस्कान कुमारी को जीवनभर खुश रखेंगे। मुस्कान कुमारी ने भी कहा कि ग्रामीणों और परिवार के इस निर्णय से वह बहुत खुश हैं और अब वे अपने ससुराल जा रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed