फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news vigilance department arrested anchal employee while taking bribe

Bihar News: घूसखोर राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, म्यूटेशन के नाम पर ले रहा था घूस

Sat, 03 May 2025 06:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 06:04 PM IST
सार

Corrupt Revenue Employee: राजस्व कर्मचारी पंकज सिंह को घूस लेते हुए पकड़ा गया है। निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़ा है। पीड़ित से सात हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news vigilance department arrested anchal employee while taking bribe
घूसखोर राजस्व कर्मचारी पकड़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक और घूसखोर पदाधिकारी रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़ा गया है। वह एक ग्रामीण से दाखिल-खारिज यानी म्यूटेशन के नाम पर घूस की मांग कर रहा था। काम करने के नाम पर सात हजार रुपये की मांग किया था,. जिसके बाद वादी ने उक्त राजस्व कर्मचारी के खिलाफ निगरानी थाना पटना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया। उसके बाद उस शिकायत के आलोक में आरोपी राजस्व कर्मचारी पंकज सिंह को रंगे हाथों सात हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि वह पीड़ित को घूस लेने के लिए कथैया थाना क्षेत्र में बुलाया था। उसके बाद उसको पकड़ा गया है, आज दिन में यह कार्रवाई निगरानी विभाग के डीएसपी संजय कुमार और उनकी छह सदस्यों की टीम के द्वारा किया गया है। मामले में वादी अरुण कुमार यादव ने बताया कि बीते नौ महीने से मेरे जमीन की दाखिल-ख़ारिज के नाम पर अंचल के राजस्व कर्मचारी पंकज सिंह के द्वारा बार-बार टालमटोल किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि आप प्रोसेस से आएं, फिर उसके बाद घूस की मांग किया जाने लगा और कहा कि आप सात हज़ार रुपये लेकर आओगे तो काम कर देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'जातीय जनगणना मामले में राहुल गांधी के आगे झुकी केंद्र सरकार', सीवान में सुशील कुमार का बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद घूस मांगने की शिकायत पर हमने निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आज उसी मामले में निगरानी विभाग के द्वारा पकड़ा गया था। हम काम करवाने के नाम पर थक गए थे और लगातार ही गुहार लगा रहे थे। लेकिन मेरी नहीं सुनी जा रही थी। घूस लेने के लिए आरोपी ने कथैया थाना क्षेत्र के विश्वास चौक पर बुलाया था।

यह भी पढ़ें: अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत, एक की रेल और दो महिलाओं ने सड़क दुर्घटना में गंवाई जान

मामले में डीएसपी निगरानी शशि शेखर चौधरी ने बताया कि एक वादी जो कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अरुण यादव हैं, उनके द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी और इसमें मामला म्यूटेशन के नाम पर घूस मांगने का था। उसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा है। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई किया जा रहा है। उनके ऊपर क्या पहले से भी कोई शिकायत है, इस मामले की जांच और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed