फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Three people died accidents in Nawada one died in train and two women lost their lives road accident

Bihar News: अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत, एक की रेल और दो महिलाओं ने सड़क दुर्घटना में गंवाई जान

Sat, 03 May 2025 05:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 May 2025 05:56 PM IST
सार

Death in Accident: अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। पहले रेल हादसे में युवक तो वहीं सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है।

विज्ञापन
Bihar Three people died accidents in Nawada one died in train and two women lost their lives road accident
हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड में अलग-अलग हादसे में एक युवक और दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना ओडो और जफरा के बीच रेलवे क्रॉसिंग की है। यहां ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के गिरिडीह निवासी मो. मुस्तकीम मियां, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


दूसरी घटना मसौढा गांव के पास हुई। यहां 40 वर्षीय महिला कामीदा खातून सामान खरीदने जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी घटना नारदीगंज-नवादा रोड पर कहुवारा के पास हुई। यहां एक ई-रिक्शा किसी बड़े अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में कारी देवी की मौत हो गई। वह कहुवारा पंचायत के बरही गांव निवासी उमेश यादव की पत्नी थीं। इस दुर्घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में बुरी तरह जख्मी इमासीन की एक माह बाद मौत, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। एक घंटे से आवागमन बाधित है। जाम में दर्जनों परीक्षार्थी फंसे हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा, घटनास्थल पर ब्रेकर और पुल पर रैलिंग लगाने की मांग कर रहे हैं। तीनों घटनाओं की सूचना मिलते ही नारदीगंज थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रभा कुमारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। हादसों की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें: ओवैसी का फिर तेजस्वी यादव पर वार, AIMIM प्रमुख बोले- भिखारी बनकर आएगा राजद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed