फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :unique shiv pilgrim reach baba garib nath after 19 days of dand yatra

Bihar: 85 किलोमीटर की दंड यात्रा कर पहुंचे बाबा के अनोखे भक्त, कहा- 'जब तक सांस है करते रहेंगे जलाभिषेक'

Tue, 29 Jul 2025 12:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 12:53 PM IST
सार

Jharkhand: ब्रजभूषण कहते हैं कि बाबा गरीबनाथ की कृपा से मेरे जीवन में सुख-शांति आई है। मैंने जो भी मांगा, बाबा ने सब दिया। जैसे-जैसे बाबा की ओर बढ़ता गया, मेरी ऊर्जा बढ़ती गई और जीवन के कष्ट दूर होते गए।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :unique shiv pilgrim reach baba garib nath after 19 days of dand yatra
बाबा गरीबनाथ के अनोखे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सावन माह में आस्था और संकल्प का अद्भुत उदाहरण पेश किया है मुजफ्फरपुर जिले के दादर गांव निवासी ब्रजभूषण कुमार ने। उन्होंने पहलेजा घाट (गंगा नदी) से बाबा गरीबनाथ धाम तक करीब 85 किलोमीटर की दूरी दंडवत करते हुए पूरी की। लगातार 19 दिनों की इस कठिन यात्रा के बाद वे मंगलवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे और पवित्र जल से जलाभिषेक किया।

ब्रजभूषण कुमार हर साल सावन और महाशिवरात्रि के मौके पर पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर इसी तरह दंडवत यात्रा करते हुए बाबा गरीबनाथ की नगरी पहुंचते हैं। पूरे रास्ते वे "हर हर महादेव" और "जय बाबा गरीबनाथ" के जयकारों के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्हें देखकर राहगीर उनकी आस्था और संकल्प से प्रभावित हो जाते हैं। कई लोग उनकी श्रद्धा से अभिभूत होकर उनके चरण स्पर्श करते हैं और आशीर्वाद लेते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: बेलगाम अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर होने पर वाराणसी किया गया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा की कृपा से जीवन में सब कुछ अच्छा हुआ
ब्रजभूषण कहते हैं कि बाबा गरीबनाथ की कृपा से मेरे जीवन में सुख-शांति आई है। मैंने जो भी मांगा, बाबा ने सब दिया। जैसे-जैसे बाबा की ओर बढ़ता गया, मेरी ऊर्जा बढ़ती गई और जीवन के कष्ट दूर होते गए। जब तक शरीर में सांस है, तब तक हर साल इसी तरह बाबा का जलाभिषेक करता रहूंगा।उनकी इस आस्था और तपस्या से कई लोग प्रभावित होकर अब इस पवित्र यात्रा में उनके साथ जुड़ने लगे हैं। यह आस्था न केवल श्रद्धा की मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सच्चे मन, अटल संकल्प और मजबूत विश्वास के साथ कोई भी कठिनाई पार की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed