फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : two young arrest with wepon who use high speed bike in crime

Bihar: हाई स्पीड बाइक से लूट करने वाले दो शातिर हथियार के साथ दबोचे गए, पुलिस ने लूट की बड़ी साजिश की नाकाम

Wed, 04 Feb 2026 10:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 10:31 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए लूट की एक बड़ी वारदात को टाल दिया। गुप्त सूचना के आधार पर हथियार और कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जो हाई-स्पीड बाइक से अपराध को अंजाम देने की तैयारी में थे।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : two young arrest with wepon who use high speed bike in crime
हाई स्पीड बाइक लूट गिरोह

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई है। मोतीपुर थाना क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी हाई-स्पीड बाइक से वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के इथनॉल फैक्ट्री रोड के आसपास बाइक सवार दो युवक हथियार और कारतूस के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ वेस्ट-2 सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दोनों संदिग्धों को धर दबोचा।

विज्ञापन

सघन पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात कबूला
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामईश्वर कुमार और नीरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों मोतीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक महंगी मोटरसाइकिल बरामद की है। सघन पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी

इस संबंध में एसडीपीओ वेस्ट-2 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

हाई स्पीड बाइक लूट गिरोह

हाई स्पीड बाइक लूट गिरोह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed