फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : two friends died in road accident who return after attend marriage ceremony

Bihar Accident: सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत, बरात से लौटते वक्त हुआ हादसा; गांव में मातम

Sat, 07 Feb 2026 05:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 05:52 PM IST
सार

सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में मौराहा पुल के पास सड़क दुर्घटना में मुजफ्फरपुर के दो युवकों की मौत हो गई। बरात से लौटते समय घने कुहासे में बाइक अनियंत्रित हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : two friends died in road accident who return after attend marriage ceremony
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के दो युवकों की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौराहा पुल के पास हुआ। मृतक दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और रिश्तेदार की बरात से लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी रोशन कुमार पंडित (18 वर्ष) और जितेंद्र दास (20 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सीतामढ़ी में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। नाच-गाना और भोजन करने के बाद वे देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रास्ते में अचानक घना कुहासा छा गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; छिपकली गिरने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही नानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed