फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur durga puja traffic route chart diversion parking october 2026

बिहार: दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक का नया प्लान, 20 अक्टूबर तक कई रास्ते बंद; निकलने से पहले देखें रूट चार्ट

Sat, 17 Oct 2026 01:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 01:20 PM IST
सार

दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और जाम से निपटने के लिए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट चार्ट जारी किया है। नई व्यवस्था 17 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
muzaffarpur durga puja traffic route chart diversion parking october 2026
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट चार्ट जारी किया है। यह विशेष यातायात व्यवस्था 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इसके तहत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है, जबकि कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक विभाग को नई व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। ट्रैफिक डीएसपी अभिजीत अलकेश ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

इन प्रमुख मार्गों पर लागू रहेगी वन-वे व्यवस्था

दुर्गा पूजा के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए कई सड़कों पर एकतरफा परिचालन की व्यवस्था की गई है। इसके तहत महेशबाबू चौक से जूरन छपरा की ओर जाने वाले वाहन इसी दिशा में जा सकेंगे। जूरन छपरा से महेशबाबू चौक की ओर बाइक, रिक्शा समेत किसी भी तरह के वाहन की वापसी पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसी तरह वाहन समाहर्ता आवास मोड़ से इमलीचट्टी होते हुए दाउदपुर पुल और महेशबाबू चौक की ओर जा सकेंगे। इस मार्ग पर विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, मिठनपुरा से पानी टंकी चौक होते हुए हरिसभा चौक जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के व्यावसायिक और सवारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस रास्ते से केवल पैदल श्रद्धालु ही आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन

इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री, वाहनों के प्रवेश पर रोक

पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास सुरक्षा बनाए रखने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए कई संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। मुखर्जी सेमिनरी स्कूल रोड के दक्षिणी छोर से देवी मंदिर की ओर सवारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके अलावा एलआईसी लेन के दक्षिणी छोर यानी देवी मंदिर की ओर और उत्तरी छोर यानी अमर सिनेमा रोड की तरफ से भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। गुरुद्वारा रोड और वुमेंस हॉस्टल रोड से देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर भी सवारी वाहन नहीं चल सकेंगे। वहीं, रज्जू शाह लेन के उत्तरी छोर पर भी पुलिस बैरिकेड लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणी चौक से मिठनपुरा जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते

कल्याणी चौक से मिठनपुरा की ओर जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और बाइक सवारों को छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा, हाथी चौक और पानी टंकी चौक होते हुए आवागमन करना होगा। वहीं, अन्य वाहन अघोरिया बाजार और काजी ईंधा रोड होते हुए तीन कोठिया के रास्ते आ-जा सकेंगे। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें, ताकि पूजा के दौरान जाम की स्थिति न बने और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नौ पार्किंग स्थल चिह्नित, क्यूआर कोड से मिलेगी जानकारी

दुर्गा पूजा मेले में आने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने शहर में नौ पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं। ट्रैफिक डीएसपी अभिजीत अलकेश के मुताबिक, इन पार्किंग स्थलों की पहचान और जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए यातायात विभाग ने क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था शुरू की है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही लोगों को पार्किंग स्थलों से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी, जिससे वाहन खड़ा करने के लिए जगह तलाशने में आसानी होगी। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा और विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना, जाम से बचाव करना और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed