{"_id":"6a0ee15fa6a73f6fd8057c19","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-motihari-killing-an-elderly-man-and-injuring-two-others-motihari-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4306379-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोतिहारी में आग का तांडव; गए थे आग बुझाने, खुद हो गए हादसे का शिकार; वद्ध की मौत, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोतिहारी में आग का तांडव; गए थे आग बुझाने, खुद हो गए हादसे का शिकार; वद्ध की मौत, युवक झुलसा
Thu, 21 May 2026 06:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्य़ूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्य़ूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:13 PM IST
सार
Bihar: पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खरवट टोला में भीषण आग लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आग में कई घरों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी मधुबनी पंचायत के खरवट टोला में गुरुवार को भीषण आगलगी की घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
अचानक लगी आग ने लिया विकराल रूप
जानकारी के अनुसार खरवट टोला में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ गए। आग तेजी से फैलने के कारण ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आग बुझाने में झुलसे वृद्ध और युवक
आग बुझाने के प्रयास में एक वृद्ध एवं एक युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दमकल और ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन एवं दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
घरों का सामान जलकर हुआ राख
आगलगी की इस घटना में घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें: देवघर यात्रा पर निकले युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहे, NH-27 पर बड़ा हादसा
प्रशासन कर रहा नुकसान का आकलन
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।