{"_id":"69fda1bdd37f1ff621022eb0","slug":"muzaffarpur-bihar-news-student-returning-from-exam-was-molested-in-a-moving-bus-the-bus-conductor-is-accused-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4255634-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चलती बस में छात्रा के साथ बदसलूकी, कंडक्टर की गंदी हरकतों से सहमी; फिर फूट-फूटकर रोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चलती बस में छात्रा के साथ बदसलूकी, कंडक्टर की गंदी हरकतों से सहमी; फिर फूट-फूटकर रोई
Fri, 08 May 2026 04:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 04:43 PM IST
सार
Bihar News: पटना से परीक्षा देकर लौट रही मुजफ्फरपुर की छात्रा से चलती बस में कंडक्टर ने कथित रूप से छेड़खानी की। छात्रा ने बैड टच और बदसलूकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चलती बस में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पटना से परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा के साथ चलती बस में छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बस के कंडक्टर ने सफर के दौरान छात्रा के साथ बदसलूकी की और कई बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की। घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा मुजफ्फरपुर पहुंचते ही फूट-फूटकर रोने लगी। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
पीड़िता मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद वह शाम के समय बस से पटना से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान वैशाली जिले के सराय इलाके के पास बस के कंडक्टर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
विरोध के बाद भी नहीं माना आरोपी
छात्रा के मुताबिक, उसने कंडक्टर की हरकतों का विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना और पूरे रास्ते उसे परेशान करता रहा। सफर के दौरान उसने कई बार छात्रा को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। करीब ढाई घंटे तक छात्रा भय और तनाव में सफर करती रही। मुजफ्फरपुर बस स्टैंड पहुंचने के बाद छात्रा मानसिक रूप से टूट गई और रोने लगी। घर पहुंचकर उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : 'शहजादा कहना भूल जाएं पीएम मोदी'- तेजस्वी यादव ने क्यों कही यह बात? भाजपा के साथ JDU को भी घेरा
आरोपी की तलाश जारी
सदर थाना अध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला क्षेत्राधिकार के अनुसार वैशाली जिले के सराय थाना को स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस ने छात्रा द्वारा उपलब्ध कराए गए बस के विवरण और कंडक्टर के मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी पटना के बड़ी पहाड़ी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी में जुटी हुई है।