फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Stones Hurled at Vande Bharat Express Again, Window Panes Shattered on Moving Train

Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, चलती ट्रेन के टूटे शीशे; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Mon, 11 May 2026 04:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 04:20 PM IST
सार

Bihar News: गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर मुजफ्फरपुर के नारियार स्टेशन के पास पथराव किया गया। घटना में ट्रेन के दो कोचों के शीशे टूट गए और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar Stones Hurled at Vande Bharat Express Again, Window Panes Shattered on Moving Train
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश की प्रतिष्ठित ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई। गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर रविवार सुबह नारियार स्टेशन के पास पथराव किया गया। घटना में ट्रेन के दो कोचों के शीशे टूट गए, जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


ट्रेन पर अचानक पत्थर फेंके
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 26502 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर गोरखपुर से पाटलिपुत्र की ओर जा रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरपुर रेलखंड के नारियार स्टेशन के समीप कुछ युवकों ने चलती ट्रेन पर अचानक पत्थर फेंक दिए। पथराव से ट्रेन के कोच संख्या सी-7 और सी-2 की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बना
घटना के बाद कोच के अंदर बैठे यात्रियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री सहम गए और कुछ देर के लिए ट्रेन में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू
रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि पथराव करने वालों की पहचान की जा सके। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों से भी पूछताछ की गई है और घटना से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।


ये भी पढ़ें-  Bihar Crime: भाई को बस में छोड़ घर लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या, पानी में मिला शव; मची चीख-पुकार

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर कई बार पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में ऐसे मामलों में कई युवकों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। ताजा घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed