फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   son-in-law arrived at his in-laws house to celebrate his wife birthday found dead

Bihar: ससुराल में बर्थडे पार्टी के बाद युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

Mon, 10 Aug 2026 06:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 06:25 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
son-in-law arrived at his in-laws house to celebrate his wife birthday found dead
युवक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र निवासी भरत प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ससुराल में पत्नी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था पवन
मृतक के पिता भरत प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए ससुराल आया था। उन्होंने बेटे की मौत को सामान्य नहीं बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके बेटे को जहर देकर मार दिया। पवन दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। वह रविवार को ही अहियापुर के पटियासा स्थित अपने ससुराल आया था। सोमवार को उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन


'साजिश के तहत जहर देकर की गई हत्या'
भरत प्रसाद ने कहा कि उनके बेटे की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिश के तहत पवन को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी सच्चाई'
पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक के पिता और अन्य स्वजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। रिपोर्ट और दर्ज बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें: संतों संग मंडी हाउस पर विरोध में शामिल हुए पप्पू यादव, पुलिस ने रोका तो सड़क पर ही लेटे

हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच हत्या और आत्महत्या, दोनों बिंदुओं से की जा रही है। साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed