फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : shooter govind murder case prime accused arrest murder was in mutual rivalry

Bihar: शूटर गोविंद शर्मा हत्या मामले का खुलासा, आपसी रंजिश वर्चस्व को लेकर हुई हत्या; आरोपी ओमकार गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 07:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 07:21 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कुख्यात अपराधी और प्रॉपर्टी डीलर ओमकार सिंह को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के अनुसार, प्रॉपर्टी विवाद, वर्चस्व की लड़ाई और फॉर्च्यूनर वाहन को लेकर चल रहे विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : shooter govind murder case prime accused arrest murder was in mutual rivalry
गोविंद हत्या मामले का खुलासा।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित अमर सिनेमा रोड के आइकन अपार्टमेंट में रविवार रात करीब 10 बजे हुई कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर और कुख्यात अपराधी ओमकार सिंह को गिरफ्तार किया है। ओमकार सिंह के खिलाफ जिले में हत्या, रंगदारी, मारपीट, वर्चस्व स्थापित करने तथा जमीन कब्जाने के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्र ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक गोविंद शर्मा और ओमकार सिंह के बीच लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा एक फॉर्च्यूनर वाहन को लेकर भी दोनों के बीच तनाव था। इसी विवाद के चलते गोविंद शर्मा की हत्या के लिए शूटरों को सुपारी दी गई थी।

विज्ञापन

आरोपी के पास से बरामद हुए जमीन के दस्तावेज
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी दोनों के खिलाफ हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी ओमकार सिंह के घर से करीब 30 संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई है कि हत्या की साजिश में ओमकार सिंह की भूमिका थी और उसी के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया। एसआईटी इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई बनी हत्या की वजह
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि गोविंद शर्मा और ओमकार सिंह के बीच पुरानी रंजिश, वर्चस्व की लड़ाई और भूमि कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था। यही विवाद हत्या का मुख्य कारण बना। इसके अलावा दोनों के बीच एक फॉर्च्यूनर वाहन को लेकर भी विवाद था। उक्त वाहन का उपयोग गोविंद शर्मा कर रहे थे और वह वाहन अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह भी हत्या की साजिश के पीछे एक प्रमुख कारण था।



ये भी पढ़े- Bihar : एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत; जेसीबी से खोदे गड्ढे में सात बच्चे डूबे, बाकी दो को बचाने की कोशिश

फरार आरोपियों और शूटरों की तलाश जारी
पुलिस की विशेष टीम इस मामले में मृतक की पत्नी रीना द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नामजद महिला आरोपी की भूमिका की भी जांच कर रही है। वहीं, गोविंद शर्मा की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले बाबुल चौधरी के वायरल ऑडियो की भी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में उनके विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। घटना में उनकी संलिप्तता की जांच जारी है। साथ ही, हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

गोविन्द हत्या मामले का खुलासा

गोविन्द हत्या मामले का खुलासा

 

गोविन्द हत्या मामले का खुलासा

गोविन्द हत्या मामले का खुलासा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed