{"_id":"6864ab46d11d5c21dd00cd11","slug":"muzaffarpur-bihar-news-school-van-collied-with-uncontrol-pickup-more-than-half-dozen-children-injured-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3122897-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में स्कूल वैन और पिकअप की आमने-सामने में हुई टक्कर, कई बच्चे हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में स्कूल वैन और पिकअप की आमने-सामने में हुई टक्कर, कई बच्चे हुए घायल
Wed, 02 Jul 2025 01:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:30 PM IST
सार
Bihar; करजा थाना प्रभारी रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि सरैया की ओर से आ रही स्कूल वैन को मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई जबकि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
स्कूल वैन पिकअप वैन टक्कर
विस्तार
ले के करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवा रोड एनएच-102 पर यूपी ढाबा के पास मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही एक वैन और तेज रफ्तार पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में वैन में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया और मौके पर ही प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर स्कूल प्रशासन ने तत्काल एक बस भेजकर बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया। घायलों में कोई भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं है, जबकि वैन चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पढे़ं: ईंट-लाठी से पीटकर युवक की हत्या, घर से 300 मीटर दूर नदी किनारे मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
करजा थाना प्रभारी रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि सरैया की ओर से आ रही स्कूल वैन को मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई जबकि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार दिलवाया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। घायल बच्चे मड़वन प्रखंड के रौटानिया स्थित एक निजी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।