मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक एनएच-28 पर हुई। जहां ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Accident Today: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, ऑटो के परखच्चे उड़े; बच्चे की मौत और तीन लोग गंभीर घायल
Muzaffarpur News: पुलिस ने हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर
चश्मदीदों के अनुसार, कांटी की ओर से तेज गति में आ रहा एक ट्रक ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।
बच्चे की मौके पर ही मौत
इस हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
घटनास्थल पर उमड़ी भीड़
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चश्मदीदों ने बताया हादसे का पूरा मंजर
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि हम दुकान पर खड़े थे। तभी देखा कि एक ऑटो तेज गति में ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर दर्दनाक मंजर बन गया।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
ब्रह्मपुरा थाना के एसएचओ सुभाष मुखिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दुर्घटना ओवरटेक करने के दौरान हुई है। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है। दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है।