फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: retired bank employee dead body found hanging in room his legs were tied

Bihar News: रिटायर्ड बैंक कर्मी का फंदे से लटका हुआ मिला शव, मृतक के पैर भी बंधे हुए मिले; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Mar 2025 05:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 05:18 PM IST
सार

Bihar: सब-इंस्पेक्टर मोहन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि अन्य परिजनों के आने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: retired bank employee dead body found hanging in room his legs were tied
रिटायर्ड बैंक कर्मी का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के गोला बांध रोड महावीर स्थान में एक रिटायर्ड बैंक कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 67 वर्षीय विनय भूषण के रूप में हुई, जो यूको बैंक में क्लर्क पद से 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। शव उनके घर के एक कमरे में पंखे से लटका पाया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

परिजनों के मुताबिक, विनय भूषण कल रात ही पटना से अपनी बड़ी बेटी के घर से लौटे थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पत्नी शीला देवी ने बताया कि वह होली की तैयारी में व्यस्त थे और सामान्य व्यवहार कर रहे थे। दोपहर में जब वह चाय देने कमरे में गईं, तो उन्होंने देखा कि उनके पति पंखे से लटके हुए थे, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पति की मौत के बाद पिता के घर रह रही दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या, तनाव में थी महिला    

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। सब-इंस्पेक्टर मोहन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि अन्य परिजनों के आने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed