Bihar News: मुजफ्फरपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, टोकन सिस्टम से चलता था गोरखधंधा; मैनेजर और लाइनर गिरफ्तार
Bihar News: मुजफ्फरपु पुलिस ने बुधवार को एक संगठित देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया है। जिले में संचालित मोहिनी ढाबा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जहां जांच में पता चला कि रैकेट सुनियोजित तरीके से चल रहा था, जहां ग्राहकों को टोकन दिए जाते थे और लेन-देन का पूरा हिसाब रजिस्टर में दर्ज होता था।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के पटियासा में पुलिस ने एक संगठित देह व्यापार रैकेट का एक बड़ा खुलासा किया है। जिले के पटियासा पेट्रोल पंप एनएच 27 के पास में मोहिनी ढाबा में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई का नेतृत्व एसडीपीओ टाउन-टू बिनीता सिन्हा ने किया है। करवाई में जिसमें ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम भी शामिल रही है। मामले की जानकारी सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने दी।
रजिस्टर में होता था पूरा हिसाब
पुलिस की विशेष टीम की जांच में सामने आया है कि मोहिनी ढाबे में देह व्यापार बहुत ही सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था। इसमें ग्राहकों को एंट्री के लिए टोकन दिए जाते थे और पूरे लेन-देन का हिसाब एक रजिस्टर में बाकायदा दर्ज किया जाता था। इससे यह साफ होता है कि यह धंधा लंबे समय से संगठित रूप में संचालित हो रहा था। इस दौरान में पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाता था और फिर इस धंधे को एक्टिव किया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने दो महिलाओं को मौके से रेस्क्यू किया, जिन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है।
'वीडियो बनाकर जबरन धंधे में धकेला'
रेस्क्यू कराई गई दोनों महिलाओं ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि होटल के मैनेजर द्वारा उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली गई थी और उसे वायरल करने की धमकी देकर उन्हें जबरन देह व्यापार में शामिल किया गया। इस दौरान में काम नहीं करने पर पिटाई की धमकी दी जा रही थी और बार बार टॉर्चर किया जा रहा था। इस दौरान महिलाओं ने यह भी बताया कि अलग अलग जगहों से ग्राहकों को बुलाया जा रहा था। इसमें ढाबे का मैनेजर और लाइनर मुख्य रूप से भूमिका निभाता था। अमित कुमार पूरे नेटवर्क में पैसों के लेन-देन की जिम्मेदारी संभालता था।
ये भी पढ़ें: भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत, खेली गई फूलों की होली, देखें नजारा
संचालक की तलाश जारी
इस पूरे मामले में सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि पटियासा स्थित इस होटल से जुड़े मामले में दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वही पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।और यह भी आशंका है कि इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं तथा यह रैकेट लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था।मामले में ढाबे का संचालक फरार हो गया है अन्य बिंदुओं पर जारी है जांच।इस मामले में शख्स करवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.