फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news police officer performed sword stunts during muharram procession line closed

Bihar: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी दिखाना पड़ा भारी! लाइन क्लोज हुए दरोगा, विभाग ने थमाया नोटिस

Sat, 27 Jun 2026 08:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 08:23 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी में दो तलवारों से करतब दिखाने वाले कांटी थाना के सब-इंस्पेक्टर मो. मुस्तकीम खान पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के बाद एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर शो-कॉज नोटिस जारी किया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news police officer performed sword stunts during muharram procession line closed
मुहर्रम में करतब दिखाना पड़ा महंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी में तलवार से करतब दिखाने वाले एक पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांटी थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर मो. मुस्तकीम खान को एसएसपी के आदेश पर लाइन क्लोज कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर शो-कॉज नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई
बताया गया कि यह वीडियो कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान बनाया गया था। वीडियो में एसआई मो. मुस्तकीम खान दो तलवारों के साथ करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के बाद कांटी थाना में तैनात दरोगा को लाइन क्लोज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


विभागीय जांच में होगी नियमों की पड़ताल

पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को लाइन क्लोज कर दिया है। साथ ही शो-कॉज नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहले हाईटेक निबंधन कार्यालय में नई व्यवस्था शुरू, रजिस्ट्री सिस्टम में बड़ा बदलाव; नए सर्किल रेट लागू

आचरण संहिता के उल्लंघन की होगी जांच
ग्रामीण एसपी ने कहा कि विभागीय जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि ड्यूटी के दौरान तलवार का प्रदर्शन कर संबंधित पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस आचरण संहिता और विभागीय नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं। उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed