फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : nagar nigam standing election ex mla vijendra choudhary nearest win all seat

Bihar: मुजफ्फरपुर नगर निगम में बड़ा उलटफेर, सशक्त स्थायी समिति की सभी सात सीटों पर विजेंद्र चौधरी गुट का कब्जा

Sat, 30 May 2026 06:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 06:09 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विजेंद्र चौधरी समर्थित सभी सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करते हुए समिति पर कब्जा जमा लिया, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : nagar nigam standing election ex mla vijendra choudhary nearest win all seat
नगर निगम सशक्त स्थायी समिति चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के लिए शनिवार को हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। भाजपा के मजबूत माने जाने वाले गढ़ में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विजेंद्र चौधरी समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी सात सीटों पर कब्जा जमा लिया। वहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


खास बात यह है कि मुजफ्फरपुर नगर निगम में मेयर पद के साथ-साथ नगर विधायक भी भाजपा से हैं, इसके बावजूद निगम की सत्ता के समीकरण में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सात सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति की सभी सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की हार ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

विज्ञापन

विजेंद्र चौधरी के समर्थकों में उत्साह

इस जीत के बाद पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सदन में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद नहीं होने के बावजूद विजेंद्र चौधरी ने ऐसी राजनीतिक रणनीति तैयार की कि उनके द्वारा घोषित और समर्थित सभी सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली। राजनीतिक जानकार इसे नगर निगम की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कुमार पंकू ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में वार्ड संख्या 28 के पार्षद राजीव कुमार पंकू ने एकतरफा मुकाबले में ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने विरोधी गुट के वार्ड संख्या 21 के पार्षद केपी पप्पू को करारी शिकस्त दी। वार्ड संख्या 10 के पार्षद अभिमन्यु चौहान ने एक बार फिर सशक्त स्थायी समिति में अपनी जगह सुरक्षित कर ली। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने ही क्षेत्र के सीमावर्ती वार्ड के पार्षद अजय ओझा को पराजित किया। वार्ड संख्या 14 के पार्षद अमित रंजन लगातार दूसरी बार समिति में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने वार्ड संख्या 41 की पार्षद सीमा झा को हराकर जीत हासिल की।

मो. इकबाल हसन ने कायम रखी बादशाहत

वार्ड संख्या 40 के पार्षद मो. इकबाल हसन ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया। उन्होंने विरोधी वार्ड संख्या 29 के पार्षद सनत कुमार को हराकर सशक्त स्थायी समिति में अपनी जगह पक्की कर ली। वार्ड संख्या 42 की पार्षद अर्चना पंडित ने पहली बार सशक्त स्थायी समिति में जगह बनाई। उन्होंने बेहद कड़े और दिलचस्प मुकाबले में वार्ड संख्या 3 के पार्षद मो. अंजार को पराजित किया।

गनिता देवी ने भी दर्ज की जीत

वार्ड संख्या 15 की पार्षद गनिता देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी आरती राज को हराकर समिति की सीट पर कब्जा जमाया और जीत हासिल की। वार्ड संख्या 5 के पार्षद मुनव्वर हुसैन ने वार्ड संख्या 30 की पार्षद सुरभि शिखा को पराजित कर सशक्त स्थायी समिति में अपनी जगह बनाई। उनकी जीत ने विजेंद्र चौधरी समर्थक खेमे की सफलता को और मजबूत किया।

निगम की राजनीति में बदल गए समीकरण

सशक्त स्थायी समिति के चुनाव परिणामों ने मुजफ्फरपुर नगर निगम की राजनीति में नए समीकरण खड़े कर दिए हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की सभी सीटों पर हार और विजेंद्र चौधरी समर्थित सभी सात उम्मीदवारों की जीत को नगर निगम की सत्ता में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर निगम की कार्यशैली और राजनीतिक गतिविधियों पर भी देखने को मिल सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed