फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: murder case solved three shooter arrest with arms and drugs land dispute issue

Bihar News: पैक्स अध्यक्ष के पुत्र की हत्या का खुलासा, तीन शूटर गिरफ्तार; मुख्य साजिशकर्ता अभी भी फरार

Mon, 19 May 2025 05:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 05:51 PM IST
सार

Bihar: पुलिस के मुताबिक, मृतक रामनवमी चौधरी के नाम पर सदर थाना क्षेत्र के पताही स्थित एलपी शाही कॉलेज के पास एक जमीन है। इसी जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इसी विवाद को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: murder case solved three shooter arrest with arms and drugs land dispute issue
हत्याकांड का उद्भेदन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

जिले के सदर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई पैक्स अध्यक्ष के पुत्र रामनवमी चौधरी और उनके साथी गुड्डू सिंह पर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में घायल रामनवमी चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि गुड्डू सिंह का इलाज जारी है।

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन कॉन्ट्रैक्ट किलरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार और एक रेड रंग की अपाचे बाइक भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल घटना को अंजाम देने में किया गया था। पकड़े गए शूटरों में दो सरैया थाना क्षेत्र के निवासी राजेश कुमार और प्रकाश कुमार हैं, जबकि तीसरा शूटर मनोज कुमार पारू थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन

सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए सीडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इसी टीम की कार्रवाई में हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे जमीनी विवाद सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को मिला उच्चतर प्रभार; देखें, अब BAS में किसे-क्या पद मिला    


पुलिस के मुताबिक, मृतक रामनवमी चौधरी के नाम पर सदर थाना क्षेत्र के पताही स्थित एलपी शाही कॉलेज के पास एक जमीन है। इसी जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इसी विवाद को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी।

घटना के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि साजिशकर्ताओं की पूरी कड़ी को बेनकाब किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed