फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :moving car turned into a ball of fire fire department brought it under control

Bihar News: मुजफ्फरपुर में चलती कार बनी आग का गोला, कूदकर दो लोगों ने बचाई जान

Sun, 29 Jun 2025 04:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 04:06 PM IST
सार

Bihar: एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :moving car turned into a ball of fire fire department brought it under control
चलती कार में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक NH-28 फ्लाईओवर पर शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। इस दौरान कार में सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र के तारा विशनपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार अपने चालक के साथ ब्रह्मपुरा थाना के बैरिया इलाके में टाइल्स पर हनुमान चालीसा लिखवाने आए थे। इसके साथ ही उन्होंने पूजा-पाठ की सामग्री भी खरीदी थी। सामान लेकर दोनों वापस घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

जैसे ही उनकी हुंडई कार चांदनी चौक ओवरब्रिज पर चढ़ी, तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग की लपटें भड़क उठीं। कार में आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। पवन कुमार और चालक ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहटा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छिनतई कर भाग रहा चोर पकड़ा गया, चोरी का मोबाइल बरामद

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पूरी कार जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि, कार सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं और पूजा सामग्री को भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

कार मालिक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि वे बैरिया से टाइल्स पर हनुमान चालीसा लिखवाकर चाचा पवन कुमार के साथ अपने मझौलिया स्थित घर लौट रहे थे। चार जुलाई को हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पूजा सामग्री भी खरीदी गई थी।

एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed