फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic Accident in Muzaffarpur Construction Worker Dies After Falling from Train While Returning from Wedding

Bihar: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा; ट्रेन से गिरकर कंस्ट्रक्शन कर्मी की मौत, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

Wed, 06 May 2026 03:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 03:21 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय कंस्ट्रक्शन कर्मी मुकेश कुमार सिंह की मौत हो गई। शादी से लौटते वक्त यह हादसा सीहो स्टेशन के पास हुआ। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें...

विज्ञापन
Tragic Accident in Muzaffarpur Construction Worker Dies After Falling from Train While Returning from Wedding
ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक रेल हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर शाम मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के सीहो स्टेशन के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत
मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में फेब्रिकेटर के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मुकेश को रेल पुलिस ने ट्रैक के पास से उठाकर तुरंत इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए आए थे घर
जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सिंह हाल ही में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। परिजनों के मुताबिक, शादी समारोह समाप्त होने के बाद वह बरौनी जाने के लिए मुजफ्फरपुर से ट्रेन में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान ही वह अचानक ट्रेन से गिर गए, जिससे उनका हाथ और पैर गंभीर रूप से कट गया और वे बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई थी। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के भांजे चंदन कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश बेहद मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति थे। वे शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने काम पर लौट रहे थे, लेकिन यह हादसा हो गया। परिवार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही घर में मातम पसरा हुआ है और सभी लोग सदमे में हैं।


ये भी पढ़ें-  Bihar: बीच चौराहे पर हाथ में बोर्ड लेकर बैठा पति, बोला- पुरुष न करें शादी; पत्नी की प्रताड़ना से हुआ परेशान

रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed