{"_id":"67fb4a283f61762ef404d359","slug":"muzaffarpur-bihar-news-martial-arts-guru-dinesh-mishra-team-won-several-medals-in-wushu-rank-one-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2829691-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: खेल भवन में वुशु स्पर्धा का भव्य आगाज, दिनेश आर्ट एकेडमी ने लहराया परचम; 38 स्वर्ण पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: खेल भवन में वुशु स्पर्धा का भव्य आगाज, दिनेश आर्ट एकेडमी ने लहराया परचम; 38 स्वर्ण पदक जीते
Sun, 13 Apr 2025 01:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:17 PM IST
सार
Bihar: दिनेश मिश्रा वुशु एकेडमी के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल 51 पदक जीते, जिसमें 38 स्वर्ण, 11 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। एकेडमी की संचालिका वुशु संघ की सचिव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ईशा मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम लगातार कड़ी मेहनत, तकनीकी प्रशिक्षण और मानसिक मजबूती पर काम करती है, जिसका परिणाम मैदान में देखने को मिलता है।
विज्ञापन
वुशु चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में 25वीं जिला स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वुशु प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सिकंदरपुर स्थित खेल भवन परिसर में हुआ। उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर जिले भर से आए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दिनेश मिश्रा मार्शल आर्ट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 206 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर ने 86 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया और शिवा एकेडमी ने 40 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में जिले के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बिहार वुशु संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुट मणि, अध्यक्ष सतीश झा, सचिव सुमन मिश्रा, जिला संघ अध्यक्ष सुनील कुमार और सचिव ईशा मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरु दिनेश मिश्रा एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपने शानदार वुशु प्रदर्शन से किया। एक बार फिर इस एकेडमी ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: CRPF जवान सदानंद सिंह पैतृक गांव में पंचतत्व में हुए विलीन, ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हुआ था निधन
वुशु की दुनिया में बनाई अलग पहचान
ईशा मिश्रा और उनकी बहन अपराजिता मिश्रा जो शहर के प्रतिष्ठित दिवंगत मार्शल आर्ट गुरु स्व. दिनेश मिश्रा की बेटियां हैं, आज वुशु की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। दोनों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक देश की झोली में डाले हैं। ईशा ने कहा कि हमारा उद्देश्य खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मंच तक पहुंचाना है और भारत को वुशु में वैश्विक पहचान दिलाना है। यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा।