फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : married women traceless went to made jwelery police investigate

Bihar News: ज्वेलरी बनवाने घर से निकली महिला लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका; CCTV में दिखी आखिरी बार

Thu, 11 Sep 2025 04:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 11 Sep 2025 04:32 PM IST
सार

Bihar News; लापता महिला के भाई ने बताया कि खुशबू की शादी करीब दस साल पहले लालगंज निवासी सन्नी कुमार सिंह से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं और पति मुजफ्फरपुर के भगवानपुर इलाके में एक निजी फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। परिजन लगातार खोजबीन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : married women traceless went to made jwelery police investigate
गायब महिला सीसीटीवी में दिखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक शादीशुदा महिला रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, अहियापुर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली खुशबू नामक महिला तीन दिन पहले घर से ज्वेलरी ठीक कराने निकली थी। घरवालों ने बताया कि वह जीरो माइल चौक स्थित एक ज्वेलर्स के पास ढोलना ठीक कराने जा रही थी। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला हाथ में पॉलीबैग लिए जाती हुई दिखी, इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


पढे़ं;  वैशाली जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, जानें किसे कहां भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता महिला के भाई ने बताया कि खुशबू की शादी करीब दस साल पहले लालगंज निवासी सन्नी कुमार सिंह से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं और पति मुजफ्फरपुर के भगवानपुर इलाके में एक निजी फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। परिजन लगातार खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही।

इस संबंध में अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और पुलिस टीम लगातार खोजबीन कर रही है। उन्होंने दावा किया कि महिला को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed