फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : man dies under suspicious circumstances wife and son absconding neighbors accused

बिहार: संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पत्नी और बेटा फरार; दो पड़ोसी पर लगा हत्या का आरोप

Mon, 05 Oct 2026 08:23 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 08:23 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय वीरेंद्र राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने पड़ोसियों पर पिटाई का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : man dies under suspicious circumstances wife and son absconding neighbors accused
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत मामले की जांच में जुटी पुलिस।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र की रूप छपरा पंचायत के मोरहर मोरई गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों से किसी विवाद को लेकर उसकी पिटाई किए जाने का आरोप है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय वीरेंद्र राम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी और बेटा फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीण सुरेश राय ने बताया कि कल जितिया का पर्व था। इसी दौरान पास के दो लोगों ने मृतक को बुलाया और कहा कि वे उसकी हत्या कर देंगे। आज फिर दिन में उसे बुलाकर पिटाई शुरू कर दी गई। हम लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन तब तक वह लहूलुहान हो चुका था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद हम लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: चढ़ावे के वर्चस्व पर मंदिर में खूनी खेल, महंत पक्ष की फायरिंग में ग्रामीण घायल; तीन हथियार जब्त

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सरैया अभिजित कौर ने बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक का शव घर के बाहर संदिग्ध स्थिति में मिला है। मृतक की पत्नी और बच्चे फरार हैं। घर में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इस मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लिखा-पढ़ी करती हुई पुलिस टीम।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed