फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   death of maid after falling from lift of 5th floor of apartment in Muzaffarpur, accident or negligence

Bihar News: अपार्टमेंट के 5वें तल की लिफ्ट से गिरकर मेड की मौत, हादसा या लापरवाही की जांच शुरू

Tue, 20 Jan 2026 06:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 06:31 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के खबरा इलाके में एक अपार्टमेंट की लिफ्ट से गिरकर मेड पुनीता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
death of maid after falling from lift of 5th floor of apartment in Muzaffarpur, accident or negligence
पांचवीं मंजिल से लिफ्ट से गिरकर मेड की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खबरा स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक मेड की लिफ्ट से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला पांचवें तल्ले से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

विज्ञापन

 
पांचवें तल्ले से नीचे गिरने की आशंका
बताया जा रहा है कि महिला पांचवें तल्ले से नीचे आने की कोशिश कर रही थी। उसी समय लिफ्ट पहले तल्ले पर थी। इसी दौरान वह लिफ्ट के गेट से गिर गई। अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां महिला को मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन

 
मृतका की पहचान
मृत महिला की पहचान दरभंगा जिले के अशोक पेपर मिल, विशनपुर निवासी कुष्मेश प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी पुनीता देवी के रूप में की गई है। वह अपार्टमेंट में मेड का काम करती थी और करीब एक माह पहले ही यहां काम के लिए आई थी। घटना के बाद अपार्टमेंट के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Accident Today: स्कूल बस और ऑटो की भीषण टक्कर में महिला की मौत, छह लोग गंभीर घायल
 
सफाई कर्मी ने बताया घटनाक्रम
अपार्टमेंट के सफाई कर्मी सुनील ने बताया कि वह बगीचे में सफाई कर रहा था, तभी तेज आवाज सुनकर दौड़कर मौके पर पहुंचा। पहले फ्लोर पर पहुंचने पर उसने देखा कि एक महिला लिफ्ट में पड़ी हुई है और उसका सिर फटा हुआ है। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।


लिफ्ट से गिरकर मेड की मौत
 
पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचीं
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। एफएसएल की टीम घटनास्थल से नमूने एकत्र कर रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा सके।
 
एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि अपार्टमेंट की लिफ्ट से गिरने के कारण महिला की मौत हुई है। महिला ऊपर से नीचे आना चाह रही थी, इसी दौरान लिफ्ट नीचे होने के कारण वह गेट से गिर गई। मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed