फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :labour died in fly ash factory on duty family demand seal factory police investigate

Bihar: मुजफ्फरपुर में फ्लाई ऐश मशीन में काम करने के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा; फैक्टरी सील

Mon, 18 Aug 2025 06:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 06:23 PM IST
सार

Bihar: मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि काम के दौरान एक शख्स बिजली का स्विच ऑन करता है और उसी दौरान मनोज मशीन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :labour died in fly ash factory on duty family demand seal factory police investigate
डयूटी के दौरान मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कपरपूरा गांव स्थित एक फ्लाई ऐश मशीन फैक्टरी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। काम करने के दौरान मशीन में फंसने से मजदूर की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मृतक मजदूर के परिजनों ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी समय रहते देने के बजाय मौत की सूचना दी गई। आक्रोशित लोगों ने फैक्ट्री को सील करने की मांग करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने फैक्टरी को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पढ़ें: राहुल गांधी के काफिले के वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ एसपीजी जवान, पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि काम के दौरान एक शख्स बिजली का स्विच ऑन करता है और उसी दौरान मनोज मशीन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस मामले में डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि फैक्टरी में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल फैक्टरी को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed