{"_id":"69cb1a1088251a7f130a07ad","slug":"muzaffarpur-bihar-news-killers-standing-to-kill-cctc-of-property-dealer-murder-case-has-come-to-light-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4110026-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: घर के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने कर दी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: घर के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने कर दी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां
Tue, 31 Mar 2026 12:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर मर्डर सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बड़ा जगन्नाथ मंदिर के पास उस समय हुई, जब वह अपनी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गायघाट थाना क्षेत्र निवासी प्रभाकर सिंह जैसे ही अपने घर के पास गली के मोड़ पर पहुंचे, पहले से घात लगाए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में कई राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें चार गोलियां प्रभाकर सिंह को लगीं—एक सिर में और तीन कमर के पास। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन
पढे़ं: योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना पूर्णिया से गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे तेज रफ्तार बाइक से पुरानी दरभंगा रोड (NH-57) की ओर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रभाकर सिंह का प्रॉपर्टी डीलिंग का काम था और जमीन के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों से विवाद भी चल रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं आपसी रंजिश, वर्चस्व की लड़ाई, लेन-देन और विवादित जमीन को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। FSL टीम और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।