फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : joint fir registered after two voter viral photo and video of evm on social media

Bihar News: ईवीएम की फोटो-वीडियो वायरल करने पर दो युवकों के खिलाफ एफआईआर, साइबर टीम जांच में जुटी

Wed, 12 Nov 2025 07:54 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Nov 2025 07:54 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान ईवीएम की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में जांच जारी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : joint fir registered after two voter viral photo and video of evm on social media
साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जिले की साइबर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, यह मामला सकरा और बरूराज विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ा है। साइबर थाना मुजफ्फरपुर में दोनों मामलों को जोड़ते हुए ज्वाइंट एफआईआर दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पहला मामला बरूराज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 43 का है, जहां मतदान के दिन एक युवक ने वोट डालते समय ईवीएम की तस्वीर अपने मोबाइल फोन से ली और उसे तुरंत अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कमलेश लाल यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला सकरा विधानसभा क्षेत्र का है। यहां सादिकपुर मुरौल गांव निवासी सदानंद यादव ने मतदान के दौरान बूथ पर ईवीएम का वीडियो बनाया और अगले दिन यानी 7 नवंबर को उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद सकरा और मोतीपुर के अंचल अधिकारियों के बयान के आधार पर साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने संयुक्त मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि ईवीएम की तस्वीर और वीडियो वायरल मामले से जुड़े लिंक को ट्रेस किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सामग्री कहां-कहां और किन लोगों के माध्यम से शेयर हुई। उन्होंने कहा कि ईवीएम की फोटो या वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना निर्वाचन आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है।


पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 6 नवंबर को साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में भी ईवीएम की तस्वीर वायरल करने के मामले में यदुवंशी अभिषेक नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed