{"_id":"698028465f164aa26c0c20a6","slug":"muzaffarpur-bihar-news-inter-exam-candidates-welcomed-in-a-unique-way-today-at-examination-centre-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3907067-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB Exam: इंटर परीक्षा के पहले दिन इस केंद्र पर बदला माहौल, तिलक और चॉकलेट से हुआ परीक्षार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSEB Exam: इंटर परीक्षा के पहले दिन इस केंद्र पर बदला माहौल, तिलक और चॉकलेट से हुआ परीक्षार्थियों का स्वागत
Mon, 02 Feb 2026 10:26 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:26 AM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के पहले दिन चैपमैन बालिका आदर्श परीक्षा केंद्र ने अलग पहचान बनाई। यहां तिलक, फूल और चॉकलेट से परीक्षार्थियों का स्वागत कर तनाव कम किया गया, जिससे छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर इंटर के परीक्षार्थियों का अनोखे अंदाज में स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की शुरुआत सोमवार से हो गई। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में परीक्षा के पहले दिन कई केंद्रों पर सघन जांच और कड़े नियमों के बीच परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन चैपमैन बालिका आदर्श परीक्षा केंद्र अपने अनोखे प्रयास के कारण चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श परीक्षा केंद्र बना आकर्षण का केंद्र
मुजफ्फरपुर जिले के चैपमैन बालिका आदर्श परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची छात्राओं के चेहरे पर प्रवेश करते ही मुस्कान दिखाई दी। केंद्र प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। प्रवेश से पहले छात्राओं को तिलक लगाया गया, फूल बरसाए गए और चॉकलेट देकर उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
विज्ञापन
तनाव कम करने की पहल
केंद्र के केंद्राधीक्षक ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाना और परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करना है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सघन जांच और कड़े नियमों के कारण छात्राओं के मन में डर रहता है, जिसे सकारात्मक माहौल बनाकर दूर करने का प्रयास किया गया।
पढ़ें- BSEB: मुजफ्फरपुर में 81 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच इंटर परीक्षा शुरू, 58 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल
परीक्षार्थियों ने जताई खुशी
इंटर परीक्षा देने पहुंची छात्रा नेहा कुमारी ने बताया कि परीक्षा केंद्र आने से पहले उन्हें काफी डर लग रहा था। उन्होंने कहा कि सघन जांच की आशंका थी, लेकिन केंद्र पर पहुंचते ही माहौल बिल्कुल अलग मिला। तिलक और चॉकलेट के साथ स्वागत होने से डर खत्म हो गया और तनाव भी कम हो गया।
नियमों का हो रहा सख्ती से पालन
चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय की केंद्राधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभी नियमों का अक्षरशः पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वागत की यह पहल नियमों के दायरे में रहकर केवल मानसिक दबाव कम करने के उद्देश्य से की गई है।