फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :hockey mens cup cup reached at muzaffarpur dm motivate says pride bihar

Bihar: प्रदेश को मिली मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी, गौरव यात्रा पहुंची मुजफ्फरपुर; DM रहे मौजूद

Tue, 19 Aug 2025 04:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 04:28 PM IST
सार

Bihar: खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस गौरव यात्रा के तहत ट्रॉफी को राज्य के सभी 38 जिलों में प्रदर्शित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खेलों के महत्व का प्रसार करना है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :hockey mens cup cup reached at muzaffarpur dm motivate says pride bihar
हॉकी मेंस कप टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेन्स हॉकी हीरो एशिया कप–2025 की ट्रॉफी लेकर निकली गौरव यात्रा मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। समाहरणालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने ट्रॉफी का स्वागत किया और खिलाड़ियों एवं युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है कि बिहार पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का मेज़बान बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार खेल के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में जिले के खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, खेल प्रशिक्षकों और आम नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। माहौल पूरी तरह खेलमय नजर आया और हर कोई गर्व से भरा दिखाई दिया।

पूरे राज्य में प्रदर्शित होगी ट्रॉफी
खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस गौरव यात्रा के तहत ट्रॉफी को राज्य के सभी 38 जिलों में प्रदर्शित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खेलों के महत्व का प्रसार करना और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, मंत्री मंगल पांडेय ने दिए 410 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होगा आयोजन
जिलाधिकारी ने बताया कि मेन्स हॉकी हीरो एशिया कप–2025 का आयोजन 29 अगस्त से 07 सितंबर 2025 तक राज्य खेल अकादमी, राजगीर (नालंदा) में किया जाएगा। इसमें भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया, ओमान और चाइनीज ताइपे की पुरुष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी।

डीएम ने कहा कि यह आयोजन बिहार को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर भी विशेष पहचान दिलाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पंचायत से लेकर प्रमंडल स्तर तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस पहल की है। यह गौरव यात्रा बिहार के हर जिले में खेलों के प्रति नई चेतना जगाएगी और राज्य की खेल पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed