फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   grandfather had come to save his grandson was killed by his son accused son absconding Muzaffarpur Bihar

Bihar: पोते को बचाने पहुंचे दादा की बेटे ने ले ली जान; मुजफ्फरपुर की वारदात से दहला गांव, आरोपी फरार

Sun, 17 May 2026 10:25 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 10:25 AM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के सनाठी गांव में नशे में धुत बेटे मनोज सहनी ने अपने ही पिता महेश सहनी की बांस से हमला कर हत्या कर दी। दादा अपने पोते को पिटाई से बचाने पहुंचे थे, तभी विवाद बढ़ गया। गंभीर रूप से घायल महेश सहनी की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
grandfather had come to save his grandson was killed by his son accused son absconding Muzaffarpur Bihar
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नशे के आदी बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जिले के गरहां थाना क्षेत्र के सनाठी गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय महेश सहनी के रूप में हुई है, जो पेशे से मछली व्यवसायी थे। घटना के बाद आरोपी पुत्र घर छोड़कर फरार हो गया है। मृतक की पत्नी नगीना देवी के बयान पर आरोपी पुत्र मनोज सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


नशे में आरोपी ने घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि घटना के समय महेश सहनी अपने पोते के साथ थे। इसी दौरान आरोपी पुत्र मनोज सहनी ने नशे की हालत में अपने ही पिता पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेश सहनी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


पोते की पिटाई के दौरान हुआ विवाद
मृतक की पत्नी नगीना देवी ने बताया कि उनका पोता छोटू कुमार शनिवार को स्कूल जाने में आनाकानी कर रहा था और खेलने में लगा हुआ था। इससे नाराज होकर उसका पिता मनोज सहनी उसे बेरहमी से पीटने लगा। उस समय वह नशे में था। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दादा महेश सहनी बीच-बचाव करने पहुंचे और बेटे को पोते पर हाथ उठाने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने बांस से किया हमला
परिजनों के अनुसार, पिता के रोकने पर मनोज सहनी अपना आपा खो बैठा। उसने पास में रखा बांस उठाकर महेश सहनी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें गांव के डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए शहर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
परिजन घायल महेश सहनी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया।


ये भी पढ़ें: जमीन बंटवारे में खूनी खेल; 12 कट्ठा जमीन के लिए बेटों ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले को लेकर एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज के ओपी के एसआई राहुल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed