फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya land dispute sons killed mother over property division today bihar news

Bihar: जमीन बंटवारे में खूनी खेल; 12 कट्ठा जमीन के लिए बेटों ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 17 May 2026 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 08:59 AM IST
सार

Bihar: गया जिले के बहादुर बिगहा गांव में 12 कट्ठा जमीन के बंटवारे को लेकर दो बेटों ने अपनी मां भगवतीया देवी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
gaya land dispute sons killed mother over property division today bihar news
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के चांदचौरा थाना क्षेत्र के बहादुर बिगहा गांव में शुक्रवार की रात परिवार के भीतर चल रहा जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, परिवार में काफी दिनों से जमीन के बंटवारे को लेकर तनाव था। इसी विवाद को खत्म करने के लिए परिवार के सदस्य आपसी सहमति से जमीन का बंटवारा कर रहे थे। बताया गया कि बंटवारे के दौरान मां भगवतीया देवी के हिस्से में 12 कट्ठा जमीन दी गई। इसी बात से उनके बड़े और छोटे बेटे नाराज हो गए। परिवार के लोगों के अनुसार, महिला अपने मंझले बेटे के साथ रहती थीं, जिसे लेकर भी दोनों बेटों में असंतोष था।

विज्ञापन


बीच-बचाव करने पहुंची मां पर ही कर दिया हमला
जमीन को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ता देख मां भगवतीया देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान दोनों बेटों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही चांदचौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े बेटे दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छोटा बेटा रवि कुमार घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


ये भी पढ़ें: 'पैसा नहीं मिला तो जिंदा जला देंगे', निकाह के दो दिन बाद ही बिहार में नवविवाहिता पर शुरू हुआ अत्याचार

पुलिस ने क्या कहा?
डीएसपी (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान महिला की मौत हुई है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed